होमियोपैथी से चमकी बुखार का इलाज संभब :डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी

*होमियोपैथी से चमकी बुखार का इलाज संभव :डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी*

*चमकी बुखार वास्तव में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस ) है.* इसे दिमागी बुखार भी कहा जाता है. यह इतनी खतरनाक और रहस्यमयी बीमारी है.चमकी बुखार में वास्तव में बच्चों के खून में सुगर और सोडियम की कमी हो जाती है. सही समय पर उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से मौत हो सकती है.

गर्मियों में तेज धूप और पसीना बहने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इस वजह से डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, थकान, लकवा, मिर्गी, भूख में कमी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. चमकी बुखार के लक्षण भी ऐसे ही हैं.

डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी बताते है कि यह बीमारी शरीर के मुख्य नर्वस सिस्टम या तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है. बहुत ज्यादा गर्मी एवं नमी के मौसम में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के फैलने की रफ्तार बढ़ जाती है. इस मौसम में इसकी तीव्रता भी काफी बढ़ जाती है.

*कैसे काम करते हैं चमकी बुखार के वायरस?*
इंसेफ्लाइटिस वास्तव में मानव मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है. हमारे मस्तिष्क में लाखों कोशिकाएं और तंत्रिकाएं होती हैं. इनके सहारे शरीर के अंग काम करते हैं. जब इन कोशिकाओं में सूजन या कोई अन्य दिक्कत आ जाती है, तो इसे ही एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम कहते हैं.

*यह एक संक्रामक बीमारी है. चमकी बुखार के वायरस जब शरीर में पहुंचते हैं और खून में शामिल हो जाते हैं, तो इनका प्रजनन शुरू हो जाता है. इसके बाद इनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है.*

खून के साथ बहकर बीमारी ये वायरस मस्तिष्क तक पहुंच जाते हैं. *मस्तिष्क में पहुंचने पर ये वायरस कोशिकाओं में सूजन का कारण बनते हैं और शरीर के 'सेंट्रल नर्वस सिस्टम' को खराब कर देते हैं*.

*क्या हैं चमकी बुखार के लक्षण?*
चमकी नाम की बीमारी में शुरुआत में तेज बुखार आता है.
इसके बाद बच्चों के शरीर में ऐंठन शुरू हो जाती है.
इसके बाद तंत्रिका तंत्र काम करना बंद कर देता है.
इस बीमारी में ब्लड शुगर लो हो जाता है.
बच्चे तेज बुखार की वजह से बेहोश हो जाते हैं और उन्हें दौरे भी पड़ने लगते हैं.
जबड़े और दांत कड़े हो जाते हैं.
बुखार के साथ ही घबराहट भी शुरू होती है और कई बार कोमा में जाने की स्थिति भी बन जाती है.

*अगर चमकी बुखार हो जाए तो क्या करें?*
बच्चों को पानी पिलाते रहे, इससे उन्हें हाइड्रेट रहने और बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी.
तेज बुखार होने पर पूरे शरीर को ताजे पानी से पोछें.
पंखे से हवा करें या माथे पर गीले कपड़े की पट्टी लगायें ताकि बुखार कम हो सके.
बच्‍चे के शरीर से कपड़े हटा लें एवं उसकी गर्दन सीधी रखें.

अगर बच्चे के मुंह से लार या झाग निकल रहा है तो उसे साफ कपड़े से पोछें, जिससे सांस लेने में दिक्‍कत न हो.
बच्‍चों को लगातार ओआरएस का घोल पिलाते रहें.
तेज रोशनी से बचाने के लिए मरीज की आंख को पट्टी से ढंक दें.
बेहोशी व दौरे आने की अवस्‍था में मरीज को हवादार जगह पर लिटाएं.
चमकी बुखार की स्थिति में मरीज को बाएं या दाएं करवट लिटाकर डॉक्टर के पास ले जाएं.

*अगर आपके बच्चे में चमकी बीमारी के लक्षण दिखें तो*
सबसे पहले बच्चे को धूप में जाने से रोकें.
बच्चा तेज धूप के संपर्क में आया तो उसे डिहाईड्रेशन की समस्या होगी, जिससे बीमारी की गंभीरता बढ़ती है.
बच्‍चों को दिन में दो बार स्‍नान कराएं.
गर्मी के समय बच्‍चों को ओआरएस अथवा नींबू-पानी-चीनी का घोल पिलाएं.
रात में बच्‍चों को भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएं.

चीनी-नमक का घोल, छाछ, शिकंजी के अलावा तरबूज, खरबूज, खीरे जैसी चीजों का खूब सेवन करें.

इंसेफ्लाइटिस एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है. किसी व्यक्ति के इस बीमारी के संक्रमित हो जाने के बाद उसके मल-मूत्र, थूक, छींक आदि (शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ) के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति में भी इंसेफ्लाइटिस के वायरस पहुंच सकते हैं.

इंसेफ्लाइटिस का ही एक रूप है जापानी बुखार, जो मच्छरों के कारण फैलता है. एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम से बचाव के लिए आपको अपने घर के आसपास सफाई रखनी चाहिए.

चमकी बुखार के लक्षण दिखने के बाद तुरंत उसकी पहचान करें और घर पर सावधानी बरतने के साथ ही इस तरह का कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
*होमियोपैथिक उपचार*
*डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी के अनुसार*
*होमियोपैथी उपचार पूर्ण रूप से लक्षण पर आधारित होती है किसी भी   बीमारियों के लक्षणों को मिलान कर चुनी हुई होमियोपैथी दवाइया देने से मरीज को तत्काल लाभ मिलता है*
नीचे दी हुई दवाइय का उपयोग लक्षण मिलान कर दिया जा सकता है

*ब्रायोनिया 30* – रोगी चुपचाप पड़ा रहता है, शरीर में दर्द रहता है, औषध देने पर दर्द घटता है; आंखें, कनपटी तथा सिर में बहुत दर्द रहता है। यह दर्द हिलने-डुलने पर बढ़ता है, इसलिए रोगी चुपचाप पड़ा रहता है। उठकर बैठने या सिर उठाने पर सिर में चक्कर आता है, जी मिचलाता है, मुंह का स्वाद खराब रहता है, जिह्वा पीली लेप चढ़ी, प्यास और कभी-कभी बहुत ज्यादा पसीना आता है। पित्त की कै होना, पानी पीते ही वमन होता है; कब्जियत, जाड़ा लगना, मुंह में बदबू, होंठ फटे आदि इसके विशेष लक्षण हैं। इनमें यह औषध अच्छा काम करती है।

*बेलाडोना 30* – रोगी का ज्वर तेज रहता है, शरीर भी गरम रहता है, ज्वर के साथ पसीना भी होता है, शरीर का जो अंग दबा रहता है या दबाकर रोगी सोता है, उसी अंग में अधिक पसीना आता है। बहुत ज्यादा पसीना आने पर भी ज्वर में कोई कभी नहीं होती, सिर में तेज दर्द और यंत्रणा, आंखें लाल, रोगी भूत या किसी काल्पनिक जंतु को देखकर डरता है, चौंक उठता है। इसके अलावा जिह्वा पर पीला लेप, मुंह का स्वाद खट्टा, अम्ल, पित्त या लार की तरह लसदार वमन, प्यास, एक बार शीत, एक बार उत्पात, गाल-गले की गांठ फूलना और उसमें दर्द, घूंट लेने में तकलीफ आदि कितने ही लक्षणों में इस औषधि का प्रयोग होता है।

*फरम फॉस 30* – एकोनाइट की तरह ज्वर और प्रदाह की पहली अवस्था में तथा एकोनाइट और जेल्सीमियम के बीच के लक्षणों में इस औषधि का व्यवहार होता है।
*रस-टॉक्स 30* – सर्दी लगकर या पानी में भीगकर रोग पैदा होना, सारे शरीर में दर्द, यह दर्द विशेषकर कमर में ज्यादा होता है। रस-टॉक्स में एकोनाइट और आर्सेनिक का तरह छटपटाहट रहती है। किंतु यह साधारणतः शरीर में दर्द रहने के ही कारण, रस-टॉक्स का दर्द हिलने-डोलने पर कुछ घटता है, इसलिए रोगी करवट बदलता रहता है या छटपटाया करता है। ज्वर के साथ खांसी और प्यास रहती है।

*इयुपेटोरियम पर्फो  30* – शरीर में हड्डी-तोड़ दर्द, तेज सिरदर्द, कमर में दर्द, ऐंठन की तरह दर्द, पित्त का वमन-ये ही कई इसके प्रधान लक्षण हैं। जाड़ा लगना, कंपकंपी, शरीर में जलन या पर्याय-क्रम से शीत और ताप, जिह्वा मोटी, पीली और मैल से ढकी, यकृत की जगह पर दर्द, पेशाब थोड़ा, पित्त के दस्त आदि भी इसके विशिष्ट लक्षण हैं।

*जेल्सीमियम 30, 200* – साधारणत: बच्चे और बालकों के लिए और हिस्टीरिया वाली स्त्रियों आदि स्नायविक धातु वाले व्यक्तियों के ज्वर में यह औषधि अधिक लाभ करती है। किसी भी ज्वर की पहली अवस्था में-शरीर में दर्द, तमतमाया हुआ लाल रंग का चेहरा, छलछलाती जलभरी आंखें, नाक से कच्चा पानी निकलना, सर्दी, रात्रि में ज्वर का चढ़ना और सवेरे पसीना आए बिना ज्वर का घटना; भूख नहीं लगती, मुंह का स्वाद तीता आदि लक्षण हों, तो इस औषधि का व्यवहार होता है। इसमें रोगी बहुत ही सुस्त हो जाता है और वह सिर्फ सोना चाहता है, यदि कोई शरीर पर हाथ लगाता है, बात करता है या पास आता है, तो वह चिढ़ जाता है। जेल्सीमियम के रोगी का पैर ठंडा और माथा गरम रहता है, प्यास प्राय: नहीं रहती। यह सविराम, अविराम, रेमिटेंट, एक ज्वर, प्लीहा और यकृत संयुक्त ज्वर आदि इस प्रकार के ज्वर में उपयोगी है। 1x शक्ति का व्यवहार पहले किया जा सकता है।

*वेरेट्रम विरिड 30* – ज्वर का ताप बहुत ज्यादा होता है (105-106 डिग्री), इसके साथ ही किसी यंत्र में रक्त की अधिकता और गरदन के पिछले भाग में और कंधे में दर्द, शरीर में कंपकपाहट हो, आंखें घूमती हों, रोगी सिर हिलाता हो, वमन, होंठ सूखते हों, तो इस औषधि का प्रयोग करना चाहिए। 2-3 मात्राओं से अधिक इसका प्रयोग कदापि न करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा के प्रयोग से हृत्पिण्ड की क्रिया में गड़बड़ी हो जाती है।
बहुत उच्च ज्वर में *पाइरोजिन 200, एसिटैनिलिडियम 3x, नैफ्थेलाइन 6* का प्रयोग करना अच्छा रहता है।
*इपिकाक 30* – यह सर्दी-ज्वर, स्वल्पविराम-ज्वर, सविराम-ज्वर तथा पाकाशय की गड़बड़ी के कारण पैदा हुए ज्वर में अधिक लाभ करती है। किसी भी ज्वर में वमन, मिचली, मुंह में बदबू, पेट में शूल की तरह दर्द, प्यास, कंपकंपी, पीले या हरे रंग के दस्त आते हैं, तो इस औषधि के प्रयोग से लाभ होता है। इपिकाक की जिह्वा प्राय: साफ रहती है। सर्दी के ज्वर में, नाक में सर्दी भरी रहती है, नाक से रक्त भी गिरता है। ज्वर के साथ खांसी, गला सांय-सांय करना, श्वास में शब्द आदि लक्षण रहने पर इस औषधि का व्यवहार करना चाहिए।
*नक्स वोमिका 30* – शीत और ताप या तो पर्याय-क्रम से होता है या केवल सिरहन-सी हुआ करती है। शरीर में असहाय ऐंठन का दर्द, प्रात: रोग-लक्षणों की वृद्धि हो जाती है। इस के अतिरिक्त सीने और गले में जलन, मुंह में तीती डकार, अजीर्ण अवस्था में खाए हुए पदार्थ का वमन। नाभि की जड़ में गड़गड़ की आवाज और शूल की तरह दर्द, कब्जियत, लगातार पाखाना लगना और थोड़ा-सा पाखाना होना। सिर में चक्कर, कपाल में दर्द, जिह्वा पर सफेद या पीली मैल, छींकें, नाक सट जाना आदि लक्षण वाले कई ज्वरों में इस औषधि का व्यवहार होता है।

*पल्सेटिला  30* – ज्वर तीसरे पहर या संध्या के 4-5 बजे बढ़ता है। ज्वर के साथ ही साथ हाथ-पैरों में जलन होती है। रोगी खुली हवा में रहना चाहता है। प्यास नहीं रहती। इसके अलावा मुंह में पानी भर आना, वसायुक्त खाने के पदार्थों की खाने की इच्छा न होना, खट्टी चीजें खाने की अधिक इच्छा, मिचली, खट्टा वमन, अजीर्ण, खाई हुई चीजों का वमन, कब्जियत या पित्त के दस्त आदि कितने ही लक्षणों में इस औषधि का व्यवहार होता है। इसमें जीभ पर सफेद मैल चढ़ी रहती है।
*बैप्टीशिया  30* – इसका टाइफायड और इन्फ्लुएन्जा के ज्वर में अधिक व्यवहार होता है। सदैव ही ज्वर रहता है, ज्वर सवेरे कम, पर तीसरे पहर अधिक, ताप के कारण रात में नींद न आना या सिर में दर्द, प्रलाप, पर्याय-क्रम से कब्ज और दस्त, बदबूदार कब्ज, भूख न लगना, बहुत प्यास आदि लक्षणों में इस औषधि का प्रयोग किया जाता है।
*कोलोसिन्थ  30* – पैत्तिक-ज्वर, पेट में एक प्रकार का शूल का दर्द । दबाने पर घटना, अतिसार, आंव मिला मल, पेट में दर्द, कुछ खाने से दर्द का बढ़ जाना, पैर की पोटली में मरोड़ का दर्द इत्यादि में यह औषध सेवन कराएं।
*आइरिस वार्स 30* – शरीर अच्छी तरह ढांप लेने पर भी सर्दी का लगना, इसके साथ ही पित्त के दस्त, खट्टा-कड़वा वमन, पेट से लेकर गले तक जलन आदि लक्षण में इस औषध को व्यवहार करें।
*एण्टिम टार्ट 30* – बसंत या वर्षा ऋतु का ज्वर, सर्दी, खांसी के साथ ज्वर। कब्ज, रोगी दुर्बल हो केवल सोना चाहता है। वह औंधा-सा पड़ा रहता है, प्यास नहीं रहती। बच्चा माता की गोद से उतरना नहीं चाहता, शरीर पर कोई हाथ लगाता है, तो रोता है।
*कैमोमिला 30* – रोगी बहुत ही क्रोधी और चिड़चिड़ा। बच्चा केवल टें-टें किया करता है, रोता है, मानो क्रोध से भरा है, यदि हाथ में कोई चीज दी जाती है, तो उसे तोड़-मोड़ कर फेंक देता है, गोद में लेने पर कुछ शांत रहता है। बच्चों के दांत निकलने के समय उक्त लक्षण किसी भी ज्वर के साथ रहें, तो इस औषधि की 2-1 मात्रा के प्रयोग से लाभ होता है।

*नोट- होम्योपैथी में रोग के कारण को दूर करके रोगी को ठीक किया जाता है। प्रत्येक रोगी की दवा उसकी शारीरिक और मानसिक अवस्था के अनुसार अलग-अलग होती है। अतः बिना चिकित्सकीय परामर्श यहां दी हुई किसी भी दवा का उपयोग न करें।*

*डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी*
होमियोपैथिक चिकित्सक
त्रिवेदी होमियोपैथिक क्लिनिक
लिली चौक,पुरानी बस्ती,
बरई मंदिर रोड, रायपुर, छत्तीसगढ
*8462030001*
*Facebook instagraam twitter youtube*
*@Dr.Trivedis Homeopathy*

Comments

Popular posts from this blog

डेंगू का बचाव व इलाज होमियोपैथी से

*तेज धूप से खुद को बचाने मे काम आएगी होमियोपैथी :डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी*

डिप्रेशन (अवसाद) का उपचार होमियोपैथी से