Posts

Showing posts from February, 2020

किडनी फेल होने के कारण

भारत में किडनी फेलियर के मामले बढ़ोतरी आ रही हैं। अक्सर लोग डॉक्टर की सलाह लेने के बजाय सीधे मेडिकल स्टोर से सिरदर्द और पेट दर्द की दवा लेकर खा लेते हैं। इनसे किडनी को नुकसान पहुंचता है। आज हम उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जो किडनी की खराबी की वजह बन रही हैं। ज्यादा नमक खाना ज्यादा नमक खाने से किडनी खराब हो सकती हैं। नमक में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जिससे किडनी पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ज्यादा नॉनवेज खाना मीट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन डाइट लेने से किडनी पर मेटाबॉलिक लोड बढ़ता है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। बहुत ज्यादा दवाएं छोटी-छोटी समस्या आने पर एंटीबायोटिक या ज्यादा पेनकिलर्स लेने की आदत किडनी पर बुरा असर डाल सकती है। डॉक्टर्स से पूछे बगैर ऐसी दवाएं नही लीजिये । शराब पीना ज्यादा मात्रा में और नियमित अल्कोहल के सेवन से आपके लिवर और किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्यादा कोल्ड ड्रिंक भी हानिकारक होती है। सिगरेट या तंबाकू सिगरेट या तंबाकू के सेवन से टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं, जिससे किडनी डैमेज होने की समस्या हो सकती...