डिप्रेशन (अवसाद) का उपचार होमियोपैथी से

*डिप्रेशन (अवसाद) और होमियोपैथी*

आज के युग में तनाव, चिंता अवसाद,  इत्यादि आम समस्याएं बन गई हैं और आज लोगों को जिस तरह की जीवन शैली अपनानी पड़ती है वह इन  समस्याओं को और बढ़ावा देता है। होम्योपैथिक उपचार आपकी तंत्रिका प्रणाली को दुरुस्त करके तनाव, चिंता, अवसाद इत्यादि समस्याओं से मुक्ति दिलाता है साथ हीं साथ आपकी भावनाओं से जुडी समस्याओं में भी काफी लाभ पहुंचाता है एवं आपको दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करता है।

*DEPRESSION*
A mental health disorder characterised by persistently depressed mood or loss of interest in activities, causing significant impairment in daily life
A good homeopathic treatment can completely heal various symptoms of depression.  homeopathy medicine for depression  have shown very encouraging outcomes. Depression is a state of low mood and dislikes to actions that can affect a person's ideas, habits, emotional responses and sense of well-being.

मानसिक समस्याओं के शुरूआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है जिससे की आप जल्द से जल्द उनका उपचार शुरू कर सकें। चिड़चिड़ापन,अनिद्रा,  भय या अपराध की भावना से ग्रस्त होकर दुखी रहना; ये सब मानसिक रोग होने के संकेत हैं जिनका शीघ्र उपचार किया जाना चाहिए।  ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है की अवसाद  इत्यादि जैसी बीमारियाँ पुरानी मानसिक बीमारी हो चुकी होती हैं जिनका लम्बी अवधि तक उपचार चल सकता है।

होम्योपैथिक उपचार बच्चों से बड़ों तक यानि कि हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी होता है। अगर बच्चों में व्यवहार की कुछ समस्याएं हैं या  किशोरों में आत्मविश्वास की कमी है या वयस्कों में कोई भावनात्मक समस्या है, तो होम्योपैथिक उपचार इन सबमें कारगर सिद्ध हो सकता है।
तनाव और अवसाद के उपचार के लिए होम्योपैथी:
होम्योपैथी  चिकित्सा की एक ऐसी पद्धति है जो रोग को दबाने की बजाये शरीर को इस कदर तैयार करती है जिससे कि शरीर खुद उस रोग को जड़ से बहार निकाल फेंके। होम्योपैथी  बीमार व्यक्ति के  शरीर और मन दोनों का उपचार करता है।

होम्योपैथिक उपचार कारगर और सुरक्षित चिकित्सा प्रणाली है जो शरीर  और मन दोनों को स्वस्थ करती है। बहुत हीं तेज एंटीडीप्रेसेंट्स  या ट्रंक्वीलाइजर्स की तरह होम्योपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट नहीं होते हैं और आदमी इस का आदी  भी नहीं होता। पारंपरिक दवाओं  की अपेक्षा  होम्योपैथिक उपचार अवसाद , तनाव और अन्य मन तथा भावनात्मक समस्याओं को ठीक करने में बहुत प्रभावी होता है।   एक सक्षम होम्योपैथिक चिकित्सक आमतौर पर तनाव या अवसाद के इलाज के लिए आप के लिए उपयुक्त आहार एवं औषधि निर्धारित करतें हैं।

*अवसाद के लिए होम्योपैथिक उपचार*
ऐनाकारडियम  , आरसेनिक -अल्ब , औरम -मेट , ईगनेसिया , एसिड -फोस , पूल्सातिला , नेट्रिंअम -मूर , सेपिया , एन्टिम -क्रूड, नाजा, नक्स  वोमिका , ऍसटन्न, सोरिनम  इत्यादि। अगर दो लोगों को अवसाद है तो कोई जरूरी नहीं है कि दोनों को एक हीं दवा चलेगी क्योंकि दोनों के लक्षणों में भिन्नता आ सकती है।

*तनाव के लिए होम्योपैथी उपचार*
तनाव  के लिए होम्योपैथी की कुछ  आम औषधियां एकोनाईट, आरसेनिक्म , और फ़ोस्फोरस  होती हैं। ये दवाईयाँ हर 1 - 4 घंटे के भीतर तब तक दी जाती हैं जब  तक लक्षण पूरी तरह से मुक्त न हो जायें।

*होम्योपैथी  उपचार  में सावधानी*
होम्योपैथी  औषधियां तनाव एवं अवसाद को ठीक करने में बहुत हीं कारगर सिद्ध होती हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या काफी गंभीर हो तो खुद इलाज करने की बजाय किसी अच्छे होम्योपैथी  के चिकित्सक से मिलें।
*नोट- होम्योपैथी में रोग के कारण को दूर करके रोगी को ठीक किया जाता है। प्रत्येक रोगी की दवा उसकी शारीरिक और मानसिक अवस्था के अनुसार अलग-अलग होती है। अतः बिना चिकित्सकीय परामर्श यहां दी हुई किसी भी दवा का उपयोग न करें।*

डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी
होमियोपैथिक चिकित्सक
त्रिवेदी होमियोपैथिक क्लिनिक
लिली चौक,पुरानी बस्ती,
बरई मंदिर रोड, रायपुर, छत्तीसगढ
8461030001

Comments

Popular posts from this blog

डेंगू का बचाव व इलाज होमियोपैथी से

*तेज धूप से खुद को बचाने मे काम आएगी होमियोपैथी :डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी*